अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। गांव के बाहर विक्षिप्त महिला का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार ग्राम रम्पुरा के पास ग्राम समाज की जमीन पर एक 50 वर्षीय विक्षिप्त महिला मृत अवस्था में पाई गई। जानकारी के अनुसार सुनीता पत्नी महेश चंद्र इसी गांव की निवासी थी। काफी समय से वह मानसिक रूप से परेशान थी। घर परिवार वाले उसकी देखरेख किया करते थे। आज सुबह 8 बजे वह घर से चली गई। उसका कहीं पता नहीं लगा। शाम 5 बजे लोगों ने उसे गांव के बाहर खेत में पड़ा देखा। जिसकी जानकारी परिजनों को दी गई। मौके पर उसके देवर मदनपाल ने पहुंचकर जब देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। जिसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। कार्यवाहक थाना अध्यक्ष रमाशंकर पांचाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और जांच पड़ताल करने में जुट गए। मृत महिला की जानकारी होने पर गांव के लोग इक_े हो गये। महिला की मौत कैसे हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
गांव के बाहर मृत अवस्था में मिली विक्षिप्त महिला
