उच्च शिक्षण संस्थान गाँव के प्राथमिक विद्यालयों के विकास से भी जुड़ें-राज्यपाल।
लखनऊ।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, लखनऊ के सोलहवें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।इस अवसर पर उन्होंने परिसर में स्थापित संस्थान के अध्यक्ष महेश कुमार अग्रवाल के पिता स्व0 रामजी लाल अग्रवाल की प्रतिमा का अनावरण और पौधारोपण भी किया।इस अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए…
