अधिकारियों ने ग्राम पंचायत में बैठक कर जनता की सुनीं समस्यायें
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। शासनादेश के अनुसार अधिकारियों ने ग्राम पंचायत में बैठक कर जनता की समस्याएं सुनीं तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत ललई में शुक्रवार को उच्च अधिकारियों के निर्देशन में सहायक विकास खंड अधिकारी ने ग्राम सचिव के साथ जाकर जनता की समस्याएं सुनीं। वहीं…
अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी, एक सप्ताह में हटायें अतिक्रमण
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज चौराहे से फर्रुखाबाद रोड पर बुधवार दोपहर बाद पहुंचे पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता राकेश कुमार, अवर अभियंता मोइनुद्दीन ने अपनी टीम के साथ चौराहे पर पहुंचकर फीता डालकर नापजोख शुरू की थी। नवाबगंज चौराहे पर सडक़ के दोनों तरफ बनी दुकानों के अंदर फीता डालकर टीम ने चिन्हांकन कर निशान लगा…
गणेश महोत्सव की शिकायत पर एसडीएम व एएसपी ने थाने में की बैठक
गणेश पांडाल का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष को हर तरह से सहयोग करने के दिये निर्देेेेश कमालगंज, समृद्धि न्यूज। गणेश महोत्सव समिति की शिकायत पर एसडीएम तथा एएसपी ने थाने में बैठक कर गणेश पांडाल का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा उन्हें दिशा निर्देेश दिये गये। गणेश महोत्सव एवं वारावफात…
गंगा नदी में डूबकर किशोर की मौत
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। गंगा नदी में डूबकर किशोर की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी केेेे अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम आजाद नगर निवासी 15 वर्षीय नसीम अपने दोस्तों की साथ खेलता हुआ गंगा नदी की तट तक पहुंच गया। अचानक गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा।…
इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत सरकार की छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच पैदा करने की मंशा को पलीता लगा रहा शिक्षा विभाग
10 अनुदानित, 208 वित्तविहीन, 26 सी.बी.एस.ई. बोर्ड के स्कूलों से नहीं हुए कोई पंजीकरण फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शिक्षा विभाग की सर्वाधिक महत्वपूर्ण इंस्पायर अवार्ड योजना के जरिये सरकार की छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक वैज्ञानिक सोच पैदा करने की मंशा को खुद शिक्षा विभाग ही पलीता लगा रहा है। इस योजना के अंतर्गत कुछ नया करने की…
रील बनाने के चक्कर में मौत से सौदेबाजी कर रहे स्टंटमैन
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। इसे रील का खुमार कहें या मौत से सौदेबाजी, ट्रैक्टर से हवा में करतब के हैरतअंगेज वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार आजकल युवक रील बाजी के चक्कर में जानलेवा स्टन्ट करने से भी नहीं चूक रहे हैं। उपरोक्त वीडियो नवाबगंज थाना क्षेत्र का बताया जा…
गैर इरादातन हत्या में दो को आजीवन कारावास
तीस हजार रुपए के अर्थदंड से किया गया दंडित फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम शैली रॉय ने गैर इरादातन हत्या के मामले में भोला उर्फ सुरेन्द्र पुत्र गुबरे उर्फ गोवर्धन, सर्वेश पुत्र रामकिशन निवासीगण ग्राम बझेरा थाना कमालगंज को दोषी करार देते हुए न्यायिक हिरासत में लेकर आजीवन कारावास से…
गणेश महोत्सव पर विवाद की आशंका, समिति ने थाना अध्यक्ष पर लगाए आरोप
विधायक, सांसद और जिला अध्यक्ष भी पहुंचे जिला प्रशासन से मिलने डीएम बोलेे सौहार्द बिगाडऩे वालों के खिलाफ की जायेगी कठोर कार्यवाही कमालगंज, समृद्धि न्यूज। गणेश महोत्सव को लेकर कस्बे में विवाद की आशंका जताई जा रही है। श्री गणेश सेवा समिति कमालगंज ने जिलाधिकारी को पत्र देकर अवगत कराया कि कस्बे में धूमधाम से…
मेजर ध्यानचंद्र के जन्मदिवस पर खेल दिवस का हुआ आयोजन
बच्चों की कई प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन कायमगंज, समृद्धि न्यूज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर खेल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें खेलकूद की कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान के प्रांगण में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में खेल दिवस बेहद उत्साह…
