फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में चल रहे 2024 बैच के ट्रांजिशनल कॅरिकुलम कार्यक्रम के तीसरे दिन सुबह कॉलेज की प्राचार्या ने छात्र/छात्राओं का सम्बोधित कर उनको आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया। इसके बाद अतिथि डॉ0 गंगा प्रसाद सरोज ने छात्र/छात्राओं को आयुर्वेद को अपने जीवन का अभिन्न अंग बताया। उसी के अनुसार अपनी दिनचर्या करें। जिससे आप स्वस्थ रहेंगे। अतिथि का सम्मान कॉलेज की प्राचार्या ने स्मृति चिन्ह, शॉल देकर किया। लंच के बाद छात्र/छात्राओं के रचना शरीर विभाग का भ्रमण किया और अनेक क्रियाओं में भाग लिया। आज के कार्यक्रम में डॉ0 शीलू गुप्ता, डॉ0 निरंजन एस0, डॉ0 अरूण कुमार पाण्डेय, डॉ0 कविता, डॉ0 मधुरंजन, डॉ0 रसना, डॉ0 सुहेबा आदि उपस्थित रहें।
ट्रांजिशनल कॅरिकुलम कार्यक्रम के तीसरे दिन आयुर्वेद के प्रति किया गया जागरुक
