रैली निकालकर फाइलेरिया के प्रति किया गया जागरुक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फाइलेरिया जागरुकता रैली का नगर में निकाला गया। टाउन स्थित नगर पालिका से फाइलेरिया रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। ज्यादातर फाइलेरिया बचपन में ही आ जाता है। फाइलेरिया व्यक्ति को दिव्यांग बना देता है। जिससे मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है। एसीएमओ डा0 आरसी माथुर ने बताया कि फाइलेरिया बीमारी को खत्म करने के लिए हमें हर बार अभियान में दवा का सेवन पूरे परिवार के साथ जरूर करना चाहिए। इस वर्ष यह अभियान 10 अगस्त से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर योग्य लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएंगे। नगर पालिका परिषद की तरफ़ से एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान नगर पालिका परिषद कर्मचारी लिपिक मुकेश कुमार, सफाई सुपर वाइजर विनय कुमार, पीसीआई से शादाव आलम व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *