बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ में गधी का दूध निकालकर पिया

देहरादून: योगगुरु बाबा रामदेव रोजाना की तरह सोमवार को भी अपने पतंजलि योगपीठ में योगाभ्‍यास करवाते नजर आए। इस दौरान उन्‍होंने सबके सामने गधी का दूध निकाला और पीकर इसके फायदे भी गिनाए। वीडियो में रामदेव कह रहे हैं- ‘मैंने अपने जीवन में पहली बार गधी का दूध निकाला है। मैं इससे पहले गाय, बकरी, भेड़ और ऊंटनी का दूध निकाल चुका हूं। यह गधी बहुत शरीफ है। इसका दूध सुपर टॉनिक है और यह सुपर कास्‍मेटिक का काम करता है। इसका बच्‍चा बेचारा मुझे झांक ही रहा है। सोच रहा होगा कि इसकी मां आज बाबा जी के हत्‍थे चढ़ गई है। पूरा ही दूध निकाल कर मानेगा।’

बाबा रामदेव ने कहा कि इस गधी का हम सम्‍मान करना चाहते हैं। यहां मौजूद सभी लोग इसके लिए ताली बजाएं। गधी का दूध पीकर रामदेव बोले सच में यह बहुत टेस्‍टी है। मैं मजाक नहीं कर रहा हूं। गधी का दूध गाय समेत अन्‍य दुधारू पशुओं से ज्‍यादा स्‍वादिष्‍ट है। यह पेट के लिए लाभदायी होता है।इस दौरान रामदेव के साथ मौजूद एक डॉक्‍टर बताते हैं कि गधी के दूध में दो विशेष अवयव होते हैं जो अन्‍य पशुओं के दूध में कम पाए जाते हैं। इसका नाम है लेक्‍टोफेरिन। यह जेनी मिल्‍क में सबसे ज्‍यादा पाया जाता है। यह एंटी ऑक्सिडेंट का काम करता है। बाबा रामदेव ने आगे कहा कि कहते हैं कि मिस्‍त्र की महारानी क्लियोपेट्रा गधी के दूध और दही के मिश्रण से नहाया करती थी। उनके सौंदर्य का राज भी यही था। इस दौरान वहां आदित्‍य नामक स्‍वयंसेवक ने दही और दूध का मिश्रण अपने शरीर पर लगाकर दिखाया भी। आदित्‍य को ऐसा करते देख वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। रामदेव ने कहा कि हमारे यहां प्राचीन काल से ही लोग दूध और दही से नहाया करते थे। हमारी बेटियां भी ऐसा करती हैं, तभी तो ये कठिन कठिन योगासन कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *