बाबा साहब न्यायविद व अर्थशास्त्री एवं समाज सुधारक थे: गिरिजा शंकर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर के 68वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रधानाचार्य ले0 गिरिजा शंकर ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये। विद्यालय के शिक्षकों ने भी बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
शिक्षकों प्रधानाचार्य द्वारा बाबा साहब डॉ0 बीआर अम्बेडकर के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए सभी छात्रों को संबोधित करते हुए बताया गया कि बाबा साहब ने अपने संपूर्ण जीवन में संघर्ष किया है। उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए प्रधानाचार्य गिरिजा शंकर ने बताया गया कि भारतीय संविधान के जनक डॉ0 बीआर अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस या पुण्य तिथि 6 दिसंबर को मनाई जाती है। वह एक भारतीय न्यायविद, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनीतिक व्यक्ति थे, जिन्होंने सेवा की। समिति के अध्यक्ष के रूप में जिसने संविधान सभा में चर्चा से भारत के संविधान का मसौदा तैयार किया। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू की पहली कैबिनेट में कानून और न्याय मंत्री का पद भी संभाला। उनका 6 दिसंबर 1956 को उनका निधन हो गया था। भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न 1990 में बाबासाहेब अम्बेडकर को मरणोपरांत दिया गया था। प्रतियोगिता में चयनित छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक अशोक कुमार कठेरिया ने संचालन किया। डॉ0 दिनेश चंद्रा, प्रदीप कुमार जायसवाल, विश्व प्रकाश, अरविंद कुमार, रामेश्वर दयाल तथा छात्रों ने बाबा साहब के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मयंक रस्तोगी, निशीत सक्सेना, प्रबल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *