शाहाबाद,हरदोई। सोशल मीडिया पर हिन्दू धर्म गुरु श्री राम भद्राचार्य के प्रति एक युवक द्वारा कथित रूप से अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आते ही हिंदू संगठनों में भारी उबाल आ गया। युवक द्वारा संत शिरोमणि श्री राम भद्राचार्य पर की गई अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित नगर के बजरंग दल और विश्वहिंदू परिषद शाहाबाद के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली जाकर प्रार्थना पत्र देते हुए युवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठन के सदस्यों ने टिप्पणी करने वाले युवक दिव्यांशु कुशवाहा पुत्र सर्वेश कुशवाहा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना है कि धर्मगुरु पर की गई टिप्पणी से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएँ आहत हुई हैं। बजरंग दल सदस्यों ने आरोप लगाया कि इस तरह की सोशल मीडिया पोस्ट समाज में तनाव पैदा करती हैं, इसलिए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक है। ज्ञापन देते समय नगर संयोजक लवकुश राठौर, अरुण गुप्ता,अमित मिश्रा,अखिलेश शुक्ला सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा।प्रशासन ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
