संतुलित भोजन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है: प्राचार्य

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एवं हॉस्पिटल बेवर रोड फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के क्रम में समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि संतुलित भोजन हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। जिससे रोग हमारे ऊपर हावी नहीं हो पाते साथ ही यदि कोई रोग हो भी जाता है तो संतुलित भोजन के पोषक तत्व उस रोग से लड़कर समाप्त कर देते हैं। महाविद्यालय के लेक्चर थियेटर संख्या 5 में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ0 गुप्ता ने कहा कि हमें फास्ट फूड एवं अत्याधिक तेल व मसालेयुक्त भोजन से परहेज करना चाहिए। यह हमारे शरीर के लिए बहुत हानिकारक हैं और हमारे शरीर में विभिन्न रोगों को जन्म देता है। भोजन हमेशा संतुलित करें और भोजन के सलाद कच्ची सब्जियों एवं फलों का सेवन अधिकाधिक करना चाहिए। स्वस्थवृत्त एवं योग के लेक्चरर डॉ0 अरुण कुमार पाण्डेय ने कहा कि हमे सुपोषित भारत के विजन को साकार करना है। उन्होंने कहा कि संतुलित भोजन न करने से शरीर का सही विकास नहीं होता, दिमाग भी सुचारू रूप से काम नहीं करता। इस अवसर पर भावी चिकित्सकों ने भी संतुलित भोजन से होने वाले लाभों के विषय में अपने विचार व्यक्त किये। पीजी स्कॉलर्स ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर कुपोषित भोजन से होने वाली व्याधियों के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पीजी डीन डॉ0 देबाशीष बिस्वाल, उप प्राचार्य डॉ0 जॉली सक्सेना, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 नीतू, डॉ0 अंजना दीक्षित, डॉ0 रीता सिंह, डॉ0 वीरेन्द्र सिंह यादव, डॉ0 निरंजन एस, डॉ0 वी.एम. गुप्ता, डॉ0 शिवओम दीक्षत, डॉ0 अंकुर सक्सेना, डॉ0 रविशंकर मौर्य, मेजर एसडी सिंह फार्मेसी कालेज के प्राचार्य डॉ0 मुकेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ0 पंकज शुक्ला, डॉ0 इतिश्री दास, डॉ0 श्वेता यादव, डॉ0 भारती पांचाल, डॉ0 अरुण कुमार पाण्डेय, डॉ0 संकल्प सिंह, डॉ0 आनंद बाजपेयी, डॉ0 विकास बाबू, डॉ0 श्वेता सिंह, डॉ0 इरिना चन्द्रन, डॉ0 अविधा, देवराज सिंह, डॉ0 उर्मिला मौर्या, डॉ0 अमृता विजयन, डॉ0 धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा सहित गैर शैक्षणिक स्टाफ भी मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *