समृद्धि न्यूज। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट से बांग्लादेश टीम को बाहर कर दिया गया है। यह ऐलान बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के उस रुख के कारण किया गया है, जिसमें उन्होंने भारत में मैच खेलने से इनकार कर दिया था। इसके साथ-साथ आईसीसी ने नई टीम का नाम भी बता दिया है, जो बांग्लादेश की जगह टूर्नामेंट का हिस्सा बनी है। आईसीसी ने बांग्लादेश को टी20 विश्व कप 2026 से बाहर कर दिया है। शनिवार को आईसीसी ने आधिकारिक पत्र जारी कर बांग्लादेश को बाहर करने का फैसला सुनाया। बोर्ड के साथ-साथ वहां के खिलाडिय़ों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को आधिकारिक तौर पर जानकारी दे दी है कि उन्हें टी20 विश्व कप से बाहर किया जा चुका है और स्कॉटलैंड से रिप्लेस किया गया है। बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप में भारत का दौरा करने से मना किया था और सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था। यह पूरा मामला मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर करने के बाद उठा था। बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को आधिकारिक तौर पर शामिल किया गया है, स्कॉटलैंड गु्रप सी का हिस्सा बनी है। इस गु्रप में अब इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल, इटली और स्कॉटलैंड की टीमें होंगी। स्कॉटलैंड का चयन आईसीसी की टीम रैंकिंग के आधार पर किया गया है, वे उन टीमों में सबसे ऊपर थे जो क्वालिफायर राउंड से बाहर हो गई थीं।
बांग्लादेश T20 वर्ल्ड कप से बाहर
