बैंक ऑफ इंडिया के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण का हुआ समापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी फर्रुखाबाद संस्थान में संचालित 10 दिवसीय डेयरी फार्मिंग एंड वर्मी कम्पोस्ट मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक डीआरडीए कपिल कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया वी0डी0 वर्मा व प्रभारी इंचार्ज स्टार कृषि विकास केंद्र बैंक ऑफ इंडिया कुलदीप कुमार रहे।
संस्थान के निदेशक ओमेन्द्र सिंह ने समापन कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि कपिल कुमार ने अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन कर जीवन में सफल होने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी व सभी अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये। कार्यक्रम का संचालन दिव्यांशु मिश्रा ने किया। निदेशक ओमेन्द्र सिंह ने बताया की 20 जनवरी से जनपद के युवाओं के लिए मोबाइल रिपेयरिंग एवं सर्विस का 30 दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ कराया जायेगा। प्रशिक्षण में नि:शुल्क सामग्री प्रदान की जायेगी। जिसके पंजीकरण शुरु हो गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *