फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत विकास परिषद पांचाल शाखा द्वारा गौरक्षणी सभा माधोपुर गौशाला में गायों को भोजन कराया गया। साथ ही गौमाता को दलिया, चावल, दाल, गुड़ का भंडारा आयोजित हुआ। साथ ही पहुंचे हुए सभी लोगों के लिए खिचड़ी भोज कराया गया। पांचाल शाखा के अध्यक्ष कन्हैया लाल जैन ने मुख्य अतिथि सावित्री सफ्फड़ व शहर कोतवाल राजीव पाण्डेय आदि को शॉल ओड़ाकर सम्मानित किया। गौशाला में स्वस्थ एवं अच्छी गौमाता को देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। गौशाला संरक्षक सुरेन्द्र सफ्फड़ ने गौशाला के विषय में पूरी जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि ने शाखा के कार्यों को सराहा और इस तरह के सामाजिक कार्यों को करते रहने के लिए प्रेरित किया। लखनऊ से आये आचार्य संतोष भाई ने गौ सेवा को आज की पीढ़ी के लिए तीर्थ के समान बताया। गौ सेवा से मिलने वाला पुण्य जन्म जन्मांतर तक फलीभूत होता है। गौशाला कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल, पांचाल शाखा के अध्यक्ष कन्हैया लाल जैन, देवेन्द्र नारायण श्रीवास्तव, ममता सक्सेना, संजीव बाथम, अतुल रस्तोगी, शिवम गुप्ता, अनिल सक्सेना, योगेश कुमार वर्मा, दीपक कपूर, नारायण प्रसाद अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, आलोक गुप्ता, कमल यादव, संदीप अग्रवाल, डॉ0 सर्वेश श्रीवास्तव, अमर गुप्ता, डॉ0 आकाश वर्मा, बीके श्रीमाली, अश्विनी कुमार गुप्ता, हर्षित सिगतिया, पूनम जैन, मुक्ता रस्तोगी, रोमी श्रीवास्तव, रत्नेश पाल, साधना श्रीवास्तव, रुचि अग्रवाल, रेनू सिगतिया, सरदार जगदीप सिंह, आरपी मिश्रा, नैमिष मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
भाविप पांचाल शाखा द्वारा माधोपुर गौशाला में गौमाताओं को कराया गया भोज
