समृद्धि न्यूज। बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं के हालिया मामलों के बाद से ही पूरे देश में गुस्से का माहौल है। ऐसे वक्त में IPL ऑक्शन के दौरान बांग्लादेशी तेज गेंदबाज को खरीदने पर KKR को लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहा था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के लिए कहा है। मुस्तफिजुर को खरीदने पर बॉलीवुड के सुपरस्टार और केकेआर के मालिक शाहरुख खान की काफी आलोचना की जा रही थी और अब इस मामले को लेकर बीसीसीआई भी सामने आया है। BCCI सचिव ने शनिवार 3 जनवरी को मीडिया को दिए एक बयान में बोर्ड के आदेश की जानकारी दी। सैकिया ने कहा, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा हाल में चल रहे घटनाक्रमों को देखते हुए BCCI ने फ्रेंचाइजी KKR को बांग्लादेश के उनके एक खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ करने का निर्देश दिया है।
#WATCH गुवाहाटी: BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, "हाल में चल रहे घटनाक्रमों को देखते हुए BCCI ने फ्रेंचाइजी KKR को बांग्लादेश के उनके एक खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ करने का निर्देश दिया है और BCCI ने यह भी कहा है कि अगर वे किसी रिप्लेसमेंट की मांग करते हैं, तो… pic.twitter.com/zJ7Bilxl4X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2026
