बीडीओ ने सचिवों को आरआरसी सेन्टर जल्द शुरु करने के दिये निर्देश

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। खण्ड विकास अधिकारी ने कार्यालय सभागार सचिवों की बैठक ली तथा आरआरसी सेन्टर जल्द चालू करवाने के निर्देश दिये।
नवाबगंज विकासखंड कार्यालय पर बुधवार को विकास खंड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव ने ग्राम सचिव, तकनीकी सहायकों की आज बैठक बुलाई। जिसमें उन्होंने सर्वप्रथम प्रधानमंत्री आवास तथा मुख्यमंत्री आवासों की समीक्षा की। जहां उन्होंने बताया की दीपावली से पहले सभी लाभार्थियों को गृह प्रवेश करना है। इसके लिए आवासों के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर शुरु किया जाये। उन्होंने बताया की ग्राम पंचायत में आवास लाभार्थियों के खातों में तुरंत पैसा डालने के सचिवों को निर्देश दिए। वहीं पंचायत सहायकों, सचिवों को नए आवास लाभार्थियों की सूची तैयार करने के भी निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत में बने आरआरसी सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र भी जल्द से जल्द सुचारू रूप से चालू करने की बात कही गई। वहीं जिओ ट्रैकिंग के लिए सभी सचिवों को बताया गया। इस पर ग्राम पंचायत अधिकारी प्रमोद शुक्ला के बच्चे की बीमारी के कारण अवकाश पर होने के बाद वहां के पंचायत रोजगार सेवक को जिओ ट्रैकिंग के लिए भेजा, लेकिन वह जिओ ट्रैकिंग के लिए नहीं गए और उन्होंने फोन स्विच ऑफ होने की बात बताई। जिस पर विकास खंड अधिकारी का पारा चढ़ गया और उन्होंने रोजगार सेवक को कड़ी फटकार लगाई तथा उनके विरुद्ध ग्राम पंचायत में मनरेगा द्वारा हो रहे विकास कार्यों की जांच के लिए नोडल अधिकारी नामित कर वरिष्ठ लिपिक से पत्र जारी करवा दिया। वहीं विकास खंड अधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिवों से कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की। इस मौके पर विकासखंड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव, एडीओ आईएसबी सुखदेव सिंह, इंदल बाबू, ग्राम पंचायत सचिव अनुपम बाजपेई, जगवीर सिंह यादव, मोतीलाल यादव, कुलदीप राजपूत, आकांक्षा सक्सेना, सुनील कुमार गौतम, अखिलेश कुमार, अरविंद कुमार, तकनीकी सहायक राघवेंद्र सिंह, विनय सिंह, मनोज कुमार, सुशील कौशल, मनरेगा सहायक राहुल चंदेल, आलोक पाठक, वरिष्ठ लिपिक आलोक दीक्षित, कनिष्ठ सहायक राज भारती सहित सभी स्टाफ बैठक में मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *