बीडीओ ने साप्ताहिक बैठक कर सचिवों के कसे पेंच

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड कार्यालय पर बीडीओ ने सचिव के साथ साप्ताहिक बैठक कर सरकारी की योजनाओं से अवगत कराया। साथ ही कहा कि वह ठीक से अपने कार्य को अंजाम दें।
नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर बुधवार को विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान ने सभी ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठक की। जिसमें सभी को अपने-अपने क्षेत्र में सरकार की योजनाओं जैसे पेंशन योजना, शादी अनुदान योजना, आवास योजना, फैमिली आईडी तथा अन्य कई योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सभी सचिव अपने-अपने क्षेत्र में पूर्ण रूप से सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाकर कार्य करें। जिससे कि सभी कर्मचारियों की मदद से विकास खंड कार्यालय का नाम रोशन हो सके और विकास खंड क्षेत्र की योजनाओं से सरकार के आंकड़ों में योजनाओं को उतारकर धरातल पर लाने का सभी सचिव कार्य करें। जिससे कि आम जनमानस को सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके। बीडीओ ने कहा कि किसी भी प्रकार की शिथिलता को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस कारण सभी सचिव अपने-अपने क्षेत्र में उतरकर कार्य कर रहे थे उसी प्रकार से कार्य करें। इस मौके पर विकासखंड अधिकारी अमरेश चौहान, एडियो आईएसबी सुखदेव सिंह, एडियो पंचायत कृष्णपाल सिंह, ग्राम पंचायत सचिव प्रमोद शुक्ला, अनुपम बाजपेई, कुलदीप राजपूत, सुनील कुमार गौतम, मोतीलाल यादव, बृजेश कुमार, वेद प्रकाश, प्रवीण कुमार, कामता प्रसाद पटेल, आकांक्षा सक्सेना, अरविंद कुमार सहित सभी ग्राम सचिव बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *