नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की छापेमारी से कस्बे में हडक़ंप मच गया। जानकारी मिलते ही कई दुकानदार दुकानें छोडक़र फरार हो गये।
कस्बा नवाबगंज में बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास ने अपनी टीम के साथ कस्बे में दुकानों पर छापेमारी की। जिससे कस्बे में हडक़ंप पहुंच गया और लोग दुकान छोडक़र इधर-उधर टहलने लगे। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास ने कस्बे के दीपक किराना स्टोर से किशमिश का नमूना लिया। वहीं गोपाल किराना स्टोर से छुहारे के नमूने लिए। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी कस्बे में भ्रमण करते हुए चले गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यहां से जाकर उन्होंने ग्राम झाबूपुर में दो दुकानों से किशमिश तथा छुहारे के नमूने लिए। ऐसे ही पांच दुकानों से नमूने लिए। जिससे उन्होंने बताया की सभी के सैंपल लैब को भेजे जाएंगे और सैंपल पास ना हुए, तो दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी की छापेमारी से कस्बे में हडक़ंप
