गाजा पर कब्जे की योजना को मंजूरी देंगे बेंजामिन नेतन्याहू

समृद्धि न्यूज। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को कहा कि वह गाजा सिटी पर कब्जे को अंतिम मंजूरी देंगे। साथ ही हमास के साथ उस वार्ता को फिर से शुरू करेंगे, जिसका उद्देश्य इजरायल के शेष सभी बंधकों को वापस लाना और इजरायल की शर्तों पर युद्ध समाप्त करना है। 22 महीने से जारी इजरायल -हमास संघर्ष में गाजा की स्थिति गंभीर है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने गाजा शहर पर कब्जा करने की अंतिम मंजूरी देने का एलान किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमास के साथ बातचीत फिर से शुरू की जाएगी, जिसका मकसद युद्ध खत्म करना और बंधकों को वापस लाना होगा।
दरअसल इजराइली सेना गाजा सिटी में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू करने की तैयारी में है। संभव है कि ये अभियान नेतन्याहू की मंजूरी के बाद कुछ दिनों में शुरू हो सकता है। इसके तहत सेना ने 60,000 रिजर्व सैनिकों को तैनात करने और 20,000 की सेवा अवधि बढ़ाने की योजना बनाई है। इस बीच स्थानीय अस्पतालों के अनुसार, गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से कम 36 फलस्तीनी मारे गए। दक्षिणी इजरायल में सेना की गाजा कमान के दौरे के समय नेतन्याहू ने कहा कि वह गाजा सिटी पर फिर से कब्जा करने की सेना की योजना को मंजूरी देंगे और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सभी बंधकों की रिहाई और इजराइल को स्वीकार्य शर्तों पर युद्ध समाप्त करने के लिए तत्काल बातचीत शुरू करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *