समृद्धि न्यूज। मुंबई के भांडुप में BEST बस ने रिवर्स लेते समय कतार में खड़े यात्रडिय़ों को कुचल दिया। 2 महिलाओं समेत 4 की मौत गयी है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया।
महाराष्ट्र की राजधनी मुंबई में सोमवार रात बड़ा सडक़ हादसा हुआ। रिवर्स लेते समय BEST बस के ड्राइवर ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भांडुप पश्चिम स्टेशन रोड परिसर में हुआ। सूचना पर आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे के बाद भांडुप पश्चिम स्टेशन रोड परिसर में अफरा-तफरी मच गई। लोगों को संभालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बस रिवर्स लेते समय यात्रियों से टकरा गई, जिससे भांडुप पश्चिम स्टेशन रोड परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को घटना की सूचना रात 10:05 बजे मिली। सूचना मिलते ही मौके पर मुंबई अग्निशमन दल, पुलिस, BEST के कर्मचारी और 108 एंबुलेंस को रवाना किया गया। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दुर्घटना ने दो परिवारों को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। बस की चपेट में आईं दो महिलाओं की मौके पर ही या अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई, मृतकों की पहचान अभी सुनिश्चित की जा रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि वे सामान्य कामकाजी महिलाएं थीं जो अपने घर लौट रही थीं।
मुंबई में रिवर्स लेते समय BEST बस ने लोगों को रौंदा, 4 की मौत
