समृद्धि न्यूज। यूपी के प्राथमिक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश शुरू हो गए हैं। यह अवकाश 31 दिसंबर से होते थे। सीएम के आदेश के बाद वह आज से शुरू हो गए। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में 1 जनवरी 2026 तक 12वीं कक्षा तक के सभी बोर्डों के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाले कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में 31 दिसंबर से 15 दिनों का शीतावकाश घोषित किया गया है। इस फैसले से न केवल बच्चों को, बल्कि शिक्षकों को भी ठंड के इस कठिन दौर में बड़ी राहत मिलने जा रही है। प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में सुबह कोहरे का असर रहा। कानपुर में सुबह दृश्यता शून्य दर्ज की गई तो वहीं कई अन्य जिलों में भी 100 मीटर से कम दृश्यता रही। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिन के तापमान में सामान्य से 4.5 डिग्री की गिरावट के आसार हैं। कई जिलों में घने कोहरे के साथ शीत दिवस की चेतावनी भी जारी की गई है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सोमवार को कई जगह घना से अधिक घना कोहरा रहा और लोग ठंड से कांपते नजर आए। ऐसा ही मौसम मंगलवार को भी रहने के आसार हैं और संभाग में कई जगह शीत दिवस की चेतावनी भी जारी की गई है। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से पहले से तय शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों में सर्दियों और गर्मियों के मौसम में 15-15 दिन का अवकाश निर्धारित है। इसी के तहत 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इन 15 दिनों में छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों की भी छुट्टी होगी। इसके बाद 15 जनवरी से स्कूल दोबारा खुलेंगे।
सीएम के आदेश पर उत्तर प्रदेश में अब 15 जनवरी को खुलेंगे बेसिक स्कूल
