भैरव सेना तैयार: आधुनिक युद्ध की चुनौतियों से निपटने की तैयारी, 1 लाख से ज्यादा ड्रोन ऑपरेटर किए तैयार

समृद्धि न्यूज। भारतीय सेना ने भैरव नाम की एक नई स्पेशल द्बक्तोर्स भी बनाई गई है। इस द्बक्तोर्स के सभी जवान दुश्मन के इलाके में घुसकर ड्रोन की मदद से उनके ठिकानों और सैनिकों पर हमला कर सकते हैं। आधुनिक युद्ध की चुनौतियों का सामना करने के लिए भारतीय सेना ने अपनी नवगठित विशेष बल भैरव सहित पूरे बल में एक लाख से अधिक ड्रोन संचालकों का एक दल तैयार किया है।

इन संचालकों को ड्रोन उड़ाने और दुश्मन के ठिकानों और सैन्य टुकडिय़ों को निशाना बनाने के लिए वास्तविक अभियानों में उनका उपयोग करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे समकालीन युद्ध परिदृश्यों में सेना की क्षमताओं में बढ़ोतरी हो रही है। इस फोर्स के सभी जवान ड्रोन चलाने में माहिर हैं।

वे दुश्मन के इलाकों में घुसकर ड्रोन की मदद से उनके ठिकानों और सैनिकों पर हमला कर सकते हैं। दक्षिणी कमान के रेगिस्तानी इलाके में तैनात एक भैरव बटालियन के जवानों ने अपनी काबिलियत से दुश्मन के पसीने छुड़ा दिए हैं। इन्हें इन्फैंट्री (पैदल सेना) रेजिमेंट से चुना गया है और आधुनिक युद्ध की जरूरतों के हिसाब से खास ट्रेनिंग दी जा रही है।

भारतीय सेना ने पहले ही ऐसी करीब 15 बटालियन बना ली हैं और उन्हें दोनों सीमाओं पर अलग-अलग फॉर्मेशन में तैनात किया गया है तथा भविष्य में कुल मिलाकर करीब 25 बटालियन बनाने की योजना है। भैरव बटालियन पैरा स्पेशल फोर्सेज और रेगुलर इन्फैंट्री बटालियन के बीच की खाई को भी भरेगी। भैरव बटालियन इस साल 15 जनवरी को जयपुर में होने वाली भारतीय सेना की आर्मी डे परेड का भी हिस्सा होंगी। डेजर्ट फाल्कन्स के नाम से जाने जाने वाले दो भैरव इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *