भाकियू लोक शक्ति ने समस्याओं संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के मंडल उपाध्यक्ष रागिब हुसैन खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ पुल गालिव पुलिया से तहसील परिसर में पहुंच कर जुलूस निकालकर भ्रष्टाचार विरोधी नारेबाजी कर सात सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह को सौंपा। दिये गये ज्ञापन में कहा कि किसानों की फसलों को आवारा पशुओं के द्वारा किसानों के गेहूं की फसलों को नुकसान कर रहे है। इन आवारा पशुओं को गौशाला में भिजवाया जाए। पुल ग़ालिब पुलिया से तहसील होते हुए सीपी चौराहे तक ई-रिक्शा द्वारा जाम लगाया जाता है, जिसका समाधान कराया जाये। खुडऩा गांव की वंजर भूमि को कब्रिस्तान की जमीन में दर्ज किया जाए। क्रासिंग से चीनी मिल तक सडक़ों का निर्माण कार्य कराया जाए, जिससे किसानों को गन्ना लाने ले जाने में दिक्कत का सामना न करना पड़े। ग्राम रुदायन में गुफ अहमद की नौ विसवा पुस्तैनी जमीन को आरोपी विजेन्द्र यादव से कब्जा मुक्त कराया जाये। नाला हमीरपुर गऊटोला, मऊ रसीदाबाद होते हुए निकला नाला चोक है, जिसकी साफ-सफाई करायी जाये। ज्ञापन देने के दौरान युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश राजपूत, उपेंद्र पाल, अंकुर वर्मा, अली कायम, शाह आलम, अतीक अहमद, सुरजीत पाल, शिवनंदन, मोहम्मद उर्फ बबली, अमित राजपूत, संजय पाल, गुरमीत, इसरार, नजमुद्दीन, इजहाउद्दीन, माहिर खान, फैजाब खां, साकेब हैदर, सरूण मंसूरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *