भगवान राम व त्यागीजी महाराज के जन्मोत्सव पर हुआ भंडारा

कंपिल, समृद्धि न्यूज। ऐतिहासिक नगरी कंपिल स्थित रामेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में रामनवमी के उपलक्ष्य में भगवान राम व ब्रह्मलीन स्वामी त्यागी जी महाराज के जन्मोत्सव पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें साधु संतों व श्रद्धालुओं का समागम देखने को मिला।
रामेश्वर नाथ मंदिर के महंत आनंद गिरी महाराज की देखरेख में बुधवार को आयोजित भंडारा दोपहर 12.00 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलता रहा। जिले समेत दूरदराज से आए साधु संतों, श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में पूरे दिन भजन कीर्तन किया। इसमें मंदिर भक्ति में माहौल में गूंजता रहा। देर रात तक चले भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में सेवा भाव के लिए आसपास के ग्रामीण और महाराज के शिष्य भी बड़ी संख्या में पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान भक्तगण पुखराज डागा, डॉ0 अवधेश, सोनू राठौर, पियूष गंगवार. अशोक चौहान, राम सिंह, गौरव, लखपति राय आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *