
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन के महासचिव के प्रतिष्ठान पर फीता काटकर किया।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव अनुराग अग्रवाल के सेनापति स्थित प्रतिष्ठान पर शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह भानु द्वारा किया गया। उद्घाटन अफसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के नेताओं ने कृषिप्रधान देश को उद्योगप्रधान देश में परिवर्तित कर दिया है। आज का किसान बदहाली में जीवन जी रहा है। उन्होंने कहा कि किसान खुशहाल होगा, तभी देश तरक्की करेगा। केंद्र व प्रदेश सरकार से किसानों के हक के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। वार्ता के दौरान अनुराग अग्रवाल ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से जिले में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। जनप्रतिनिधी हाथ पर हाथ धरे बैठे है और अपनी रोटियां सेंक रहे है। किसानों के हितों के लिए मजबूती से खड़े होकर उनके हक की लड़ाई लड़ेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष युवा पवन समाधिया, जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी, मंडल अध्यक्ष नीरज, अनुज श्रीवास्तव, प्रमोद सक्सेना, पंकज अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।
