भारत विकास परिषद की सुहेलदेव शाखा के सदस्य भी थे साथ
बहराइच समृद्धि न्यूज़ हर वर्ष दस जुलाई को भारत विकास परिषद अपना स्थापना दिवस मनाता है, जिसके परिपेक्ष में भारत विकास परिषद जनपद के मेडिकल कालेज में भारत विकास परिषद व भा.वि. परिषद की सुहेलदेव शाखा दोनों के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मिलकर इमरजेंसी वार्ड महिला वार्ड व चिल्ड्रेन वार्ड में सेब अनार केला और बिस्किट का मरीजों को वितरित किया इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक गुप्ता,अभिषेक गुप्ता,बैजनाथ रस्तोगी,शैलेंद्र गुप्ता,प्रदीप ड्रोलिया,सत्य प्रकाश जैसवाल बद्री जालान व काफी संख्या में भा.वि.प.परिषद के सदस्य और भा.वि.प.सुहेलदेव शाखा की अध्यक्ष ज्योती जायसवाल,अर्चना,रंजना सिंह,ममता स्वरूप,प्रतिभा सिंह,सुनीता गुप्ता,रागिनी शुक्ल,अमृता जायसवाल,रीता किशोर के साथ काफ़ी संख्या में सुहेलदेव शाखा के सदस्य उपस्थित रहे। भा.वि.परिषद के अध्यक्ष अशोक गुप्ता,सचिव सत्येंद्र निगम कोषाध्यक्ष प्रखर मित्तल ने स्थापना दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि परिषद के सभी सद्स्य इसी तरह से समाजसेवा के कार्यों में सम्मिलित होना चाहिए और उपस्थिति सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
