फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा के निर्देशन में तथा सहायक नोडल अधिकारी स्वीप बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद के आदेशानुसार स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को बूथ संख्या 26 ग्राम महमदपुर करसान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला मतदाता प्रभारी भारती मिश्रा ने उपस्थित ग्राम वासियों को मतदान हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि इस विशाल लोकतंत्र की रक्षा करना हम सब का नैतिक कर्तव्य है और इस लोकतंत्र की रक्षा हम अपने मतदान के द्वारा ही कर सकते हैं। इसलिए आने वाली 13 मई को हम सब अपने परिवार, रिश्तेदार एवं पड़ोसियों के साथ जाकर मतदान के इस महापर्व को प्रसन्नता पूर्वक मनाएं। अपना मत अवश्य दें। प्रदीप पाल ने ग्राम वासियों से अपील की कि मतदेयस्थल उनके गांव के समीप ही है, समझदारी यह है कि प्रात: ही अपना मतदान कर ले और स्याही लगी अंगुली अन्य ग्रामवासियों को दिखाकर उन्हें भी मतदान हेतु प्रेरित करें। इस अवसर पर गौरव सक्सेना, संदीप पांडे, प्रियंका दुबे, पूनम, निर्मला, सविता, मौर्य श्री, धन देवी, वीरमति, दुर्गा देवी, नन्ही, अमित, सरोजिनी, सरला, यज्ञ श्री, फूलमती, मुन्नी देवी, जबर सिंह, रचित, लालाराम, विनोद कुमार, आसाराम, परशुराम, रघुनंदन, उदयवीर, राजवीर, गुलाब सिंह, बृजेश कुमार, मुनीश, जय सिंह, संजू, रामलली आदि ने शपथ लेकर मतदान करने का संकल्प लेते हुए हस्ताक्षर किए।
13 मई को मतदान के महापर्व में परिवार के साथ ले भाग: भारती मिश्रा
