फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेनापति में अध्यनरत छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त कर जिले में विद्यालय का नाम मान बढ़ाया और विद्यालय के टॉप फाइव में ओजस्वी मिश्रा 95.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं अनुरुद्ध प्रताप सिंह 93 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शिवम वर्मा 90.33 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान पर रहे। याशिका सक्सेना 90 प्रतिशत अंक पाकर चतुर्थ स्थान पर रही। आयुष मिश्रा 86.33 प्रतिशत अंक पाकर पंचम स्थान पर रहे। राजा पांडे 83.5 प्रतिशत अंक पाकर षष्टम स्थान पर रहे। विराट 83 प्रतिशत अंक पाकर सातवें स्थान पर रहे। विद्यालय के अध्यक्ष शिवविलाश त्रिवेदी, प्रबंधक संजीव चौहान एवम विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मवीर ने छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर माला पहनाकर मिष्ठान खिलाया और मैडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षक प्रदीप अवस्थी, बृजपाल सिंह, आलोक सिंह, कृष्ण कुमार, वीरेश कुमार, संजीव शाक्य, शिवकुमार, अनुज चतुर्वेदी आदि आचार्य एवं विद्यालय परिवार के लोग मौजूद रहे और विद्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उ0मा0वि0 सेनापति के बच्चों ने अर्जित की सफलता
