
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अजीत राजपूत अवर अभियंता पांचाल घाट दक्षिणांचल विद्युत विभाग के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाए तथा अजीत राजपूत अवर अभियंता पांचाल घाट को निलंबित किया जाए, क्योंकि किसान आंदोलन के दौरान अमृतपुर तहसील में तालाबंदी के दौरान अवर अभियंता द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसे समाप्त किया जाये, ग्राम मुडग़ांव में हुए फर्जी पट्टों को लेकर दिए गए ज्ञापन व प्रार्थना पत्रों पर कोई अमल नहीं किया गया, उल्टा शिकायतकर्ताओं के के ऊपर जांच बिठाई गई तथा झूठे मुकदमे लिखाये गये, उन्हें तत्काल वापस लिया जाए तथा पट्टों की जांच निष्पक्ष हो एवं पैमाइश के नाम पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के ऊपर शोषण ना किया जाए कार्यवाही में पक्षपात ना हो, पांचालघाट से लेकर अमृतपुर तक लगभग 10 किलोमीटर का बांध बनाया जाए ताकि गंगापार क्षेत्र ब्लाक राजेपुर में बाढ़ की समस्या खत्म हो सके, लिपिक विदुर पाल सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट विनियमित क्षेत्र के यहां से तत्काल हटाया जाए, क्योंकि विदुर पाल अपने पद का दुरुपयोग करते हैं तथा सिटी मजिस्ट्रेट के नाम से नवनिर्वाचित भवनों के स्वामियों से अवैध रूप से धन उगाही की जाती है आदि कई मांगें शामिल हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं होगा, धरना प्रदर्शन ऐसे ही चलते रहेंगे।
