आवारा सांड के हमले से भट्टा मुनीम घायल

शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद क्षेत्र के गांव मंझना में आवारा सांडों के आतंक से ग्रामीण खासे परेशान हैं। आए दिन आवारा सांड राहगीरों पर हमलावर हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम ना उठाए जाने से सांड आतंक मचा रहे हैं। जिससे राहगीरों को भी आए दिन काफी परेशानियां होती हैं। बीते दिन खेत पर गए वृद्ध रनवीर गंगवार को आवारा सांड ने घायल कर दिया था। शनिवार सुबह फिर आवारा सांडों ने दो लोगों को घायल कर दिया। चीखपुकार सुनकर जैसे तैसे मौजूद ग्रामीणों ने आवारा सांडों को भगाया, लेकिन आवारा सांड उन पर भी हमलावर हो गए। गांव रोशनाबाद निवासी सुभाष बाथम गांव मंझना में एक कोल्ड स्टोरेज में कार्यरत हैं। शनिवार सुबह वह कोल्ड स्टोरेज आ रहे थे, तभी कोल्ड स्टोरेज के सामने से गुजर रहे आवारा सांडों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही आवारा सांड ने भट्टे पर कार्य कर रहे मुनीम राकेश कुमार को भी उठाकर पटक दिया। जिससे वह भी घायल हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि आवारा सांड आए दिन हमला करते हैं। आवारा सांड दिन भर बाजारों में भी घूमते रहते हंै जिससे दुकानदारों में भी डर बना रहता है। फिलहाल आवारा सांडों से छुटकारा पाने के लिए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से उन्हें पकड़वाने की गुहार भी लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *