कांतार चैप्टर-1 की शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा, 30 क्रू मेंबर्स से भरी नाव पलटी

क्या भूत-प्रेत पर फिल्म बनाना पड़ रहा है भारी, शूटिंग के दौरान हो चुकी है तीन मौतें
समृद्धि न्यूज। ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की शूटिंग के दौरान हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में सेट पर एक एक्टर की मौत हो गई थी और अब इसी के ठीक बाद क्रू के 30 मेंबर्स को ले जा रही नाव भी पलट गई। इस नाव में खुद ऋषभ शेट्टी भी सवार थे। कन्नड़ सिनेमा की मच अवेटेड फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की शूटिंग के दौरान एक और बड़ा हादसा हो गया। जब से कांतारा चैप्टर 1 की शूटिंग शुरू हुई है, तभी से कुछ न कुछ अनहोनी की खबर सामने आ रही है। अभी तक इस फिल्म से जुड़े तीन मेंबर्स की मौत हो गई है। अब सेट से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। कांतारा चैप्टर 1 इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ऋषभ शेट्टी फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से कर रही हैं, लेकिन इस बीच कुछ ऐसी घटनाएं हो रही हैं जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋषभ बाल-बाल बचे हैं। उनकी नाव पलट गई थी।

साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के मेकर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म की शूटिंग के दौरान लगातार अनहोनी हो रही है। हाल ही में शूटिंग के दौरान ही एक्टर कलाभवन निजु का निधन हो गया। अब फिल्म की शूटिंग के दौरान ही एक नाव पलट गई। 30 क्रू मेंबर्स सवार थे। ये घटना शिवमोग्गा जिले के मस्ती कट्टे रीजन में स्थित मणि रिजरवॉयर की है। फिलहाल पुलिस की मानें तो हादसे में सभी सुरक्षित हैं और किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
कांतारा की सफलता के बाद फिल्म के डायरेक्टर और लीड एक्टर ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म को बनाने की परमीशन ली थी, लेकिन मई के महीने से ही इस फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी अनहोनी देखने को मिली है। नाव पलटने वाले इस हादसे के दौरान भले ही किसी शख्स को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन इस दौरान महेंगे कैमरा और बाकी इक्विप्मेंट्स पानी में डूब गए हैं। पुलिस फिलहाल हादसे के स्थान पर मामले की जांच कर रही है।

भूत-प्रेत से जुड़ा है मामला

कांतारा चैप्टर 1 की कहानी पंजुरली और गुलिगा देवताओं की उत्पत्ति और उनके बीच के संबंधों पर आधारित होगी। हाल ही में, थिएटर आर्टिस्ट रामदास पुजारी ने पीटीआई के साथ बातचीत में इन हादसों को भूत-प्रेत से जोडक़र बताया। उन्होंने कहा कि दक्षिण कन्नड़ की आत्माओं (भूत-देवों) पर फिल्म बनाना जोखिम भरा है, क्योंकि ऐसी आत्माएं व्यावसायीकरण के पक्ष में नहीं हैं। हालांकि, ऋषभ शेट्टी ने शूटिंग से पहले सारे रिचुअल्स पूरे किए थे।

क्या कांतारा के क्रू से गुस्सा, स्पिरिट्स

पीटीआई से बातचीत के दौरान रामदास पुजारी ने कहा दक्षिण कन्नड़ के स्पिरिट्स पर फिल्म बनाना हमेशा से रिस्की रहा है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह ये है कि वहां के जो स्पिरिट्स हैं वे अपनी एक्टिविटीज का कॉमर्शियलाइजेशन करना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म की शूटिंग से पहले देव की पूजा भी की थी और उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग के लिए परमीशन भी ली थी।

फिल्म शूटिंग के बीच हो चुकी है 3 लोगों की मौत

14 जून को एक्टर और मिमिक्री आर्टिस्ट कलाभवन निजू की सीने में दर्द की शिकायत के बाद निधन हो गया। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुख की बात है कि दिल का दौरा पडऩे से उनकी मौत हो गई। ये फिल्म के निर्माण से जुड़ी तीसरी मौत थी। इससे पहले मई में, इस प्रोजेक्ट से जुड़े अभिनेता और कॉमेडियन राकेश पुजारी की शादी में शामिल होने के दौरान दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई थी। इसके अलावा, 32 वर्षीय जूनियर आर्टिस्ट एमएफ कपिल कर्नाटक में एक फिल्म पर काम करते समय सौपर्णिका नदी में डूब गए थे और उनकी मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *