हिजबुल्लाह ने इजराइल पर हवाई हमला कर दिया है. ईरान समर्थित इस आतंकी संगठन ने इजराइल पर एक के बाद एक दर्जनों रॉकेट दागे. हिजबुल्लाह ने यह हमला नॉर्थ इजराइल में किया. ईरान समर्थित समूह ने कहा कि उसने बदले की कार्रवाई के तहत बेत हिलेल में ये हमला किया है. लेबनान से उसने इजराइल पर एक साथ 50 मिसाइलें दागी. आयरन डोम ने सभी मिसाइलों को नाकाम कर दिया. हालाकि, इस हमले में इजराइल में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. दो दिन पहले इजराइल ने लेबनान केफर केला और डेर सिरियाने में हवाई हमला किया था. इस हमले में कई नागरिक घायल हो गए थे, जिसके जवाब में हिजबुल्लाह ने इजराइल पर रॉकेट बरसाए हैं. चार दिन पहले इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में एयरस्ट्राइक की थी. इस हमले में हिजबुल्लाह कमांडर हज मोहसिन उर्फ फुआद शुकर की मौत हो गई थी. इसके अलावा कुछ सिरियाई नागरिक मारे गए थे. इसके 48 घंटे बाद ही हिजबुल्लाह ने इजराइल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. लेबनान से उसने उत्तरी इजराइल पर दर्जनों रॉकेट दागे. कमांडर मोहसिन को हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह का खास माना जाता था. IDF ने फुआद को नसरल्लाह का राइट हैंड बताया था.
Interceptions of rockets in northern Israel. pic.twitter.com/mCNYxkFLPD
— Israel War Room (@IsraelWarRoom) August 3, 2024
ईरान और हमास के साथ लेबनान भी जंग में कूदा
बता दें कि ईरान और हमास ने इस्माइल हानिया की हत्या के लिए इजरायल को सीधे तौर पर दोषी ठहराया है। दोनों ने हिजबुल्लाह के साथ मिलकर इजरायल से बदला लेने की कसम खाई है। हानिया की मौत पर इजरायल ने न तो जिम्मेदारी की पुष्टि की है और न ही इनकार किया है।
