समृद्धि न्यूज। जम्मू-कश्मीर के फेमस टूरिस्ट प्लेस सोनमर्ग से एवलांच का भयावह वीडियो सामने आया है, जिसमें पहाड़ों के बीच से विशाल बर्फीला सैलाब गिरता नजर आ रहा है। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार रात सोनमर्ग में एक बड़ा हिमस्खलन हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो डरा देने वाला है, जिससे खराब मौसम की गंभीरता का पता चलता है।
A high-intensity powder avalanche has struck parts of Sonamarg, in Jammu and Kashmir, India, affecting areas near hotels. No casualties reported so far.
Looks like the US isn't the only one. pic.twitter.com/A29A6sOcj7
— Magnetic Norse (@MagneticNorse) January 28, 2026
हिमस्खलन की वजह से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि राहत की बात ये है कि हिमस्खलन के खतरनाक होने के बावजूद अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि पहाड़ी इलाके में अचानक से बर्फ का एक तूफान उठता है। देखते ही देखते ये तूफान इमारतों को अपनी चपेट में ले लेता है। अधिकारियों ने बताया कि हिमस्खलन मंगलवार रात 10:12 बजे मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग रिजॉर्ट में हुआ। बचाव टीमों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है, अधिकारियों ने बताया कि वे स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
