उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक कामकाज को दुरुस्त बनाए रखने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। शनिवार को IAS अफसरों के तबादले किए गए और इस कड़ी में कई जिलों में डीएम बदल दिए गए। आईएएस नेहा शर्मा अब गोंडा की नई डीएम नियुक्त की गईं हैं। वहीं फिरोजाबाद जिले में DM रवि रंजन को हटाते हुए आईएएस उज्ज्वल कुमार नए डीएम बनाए गए हैं. इसी प्रकार DM अमरोहा IAS बाल कृष्ण त्रिपाठी को अब विशेष सचिव APC शाखा भेज दिया गया है। अब आईएएस गिरिजेश त्यागी अमरोहा के नए डीएम बनाए गए हैं। वहीं IAS अरविंद कुमार सिंह को DM बलरामपुर नियुक्त किया गया है। जबकि कानपुर DM विशाख को कानपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी में KDA का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बतादें कि, उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले लगातार हो रहे हैं। यूपी की योगी सरकार इसे रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा बता रही है।
एक बार फिर बड़ा फेरबदल
