लखनऊ, समृद्धि न्यूज। बहुजन समाज पार्टी ने गुरुवार को संगठन में बड़ा बदलाव किया है। आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। वह अब मायावती को सीधे रिपोर्ट करेंगे। यह पद संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष यानी मायावती के बाद आता है। आकाश आनंद दूसरे नंबर के पॉवर फुल नेता बसपा में हो गए हैं। अभी तक आकाश आनंद राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभा रहे थे। इसके अलावा चार के स्थान पर छह राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं। देश के ज्यादातर राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। रामजी गौतम, राजाराम, रणधीर सिंह बेनीवाल, लालजी मेधांकर, अतर सिंह राव और धर्मवीर सिंह अशोक राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं।
नए प्रदेश अध्यक्षों की लिस्ट :-
- उत्तर प्रदेश – विश्वनाथ पाल
- दिल्ली –राजेश तंवर
- मध्य प्रदेश- रमाकांत पिप्पल
- छत्तीसगढ़ –श्याम टंडन
- बिहार -शंकर महतो
- महाराष्ट्र –डा. सुनील डोंगरे
- कर्नाटक- एम. कृष्णा मूर्ति
- तमिलनाडु- पी. आनंद
- केरल- ज्वाय आर. थॉमस
- हरियाणा- कृष्ण जमालपुर
- पंजाब –अवतार सिंह करीमपुरी
- राजस्थान –प्रेम बारुपाल
- झारखंड- शिव पूजन मेहता
- पश्चिम बंगाल- मनोज हवलदार
- उड़ीसा –सरोज कुमार नायक
- आंध्र प्रदेश- बंदेला गौतम
- तेलंगाना- इब्राम शेखर
- गुजरात- भगूभाई परमार
- हिमांचल प्रदेश – विक्रम सिंह नायर
- जम्मू-कश्मीर – दर्शन राणा
- चंडीगढ़ – बृजपाल
- उत्तराखंड – अमरजीत सिंह
