बाइक एजेंसी के संचालक ने वाहन चालकों को पहनाये हेलमेट

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहन चालकों को होने वाली दुर्घटनाओं से बचाने के लिए जिले भर में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। तिराहे-चौराहे पर विभाग की ओर से चौपाल लगाकर यातायात के नियमों की जानकारी दी जा रह है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि आप वाहन चलाते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखें, जिससे आप दुर्घटना से बच सकें। दो पहिया वाहन चालक अपने सिर को सुरक्षित रखने के लिए हेलमेट अवश्य लगाये। बिना हेलमेट के वाहन को न चलाये। वहीं चार पहिया वाहन चालक भी सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें। जिससे की यदि कहीं पर भी किसी प्रकार की कोई दुर्घटना घटित होती है तो उससे बच सकें। इसी के तहत थाना शमशाबाद क्षेत्र में भी दो पहिया वाहन चालकों को आकांक्षा बाकइ एजेंसी व बालिस्टर सिंह इंटर कालेज के प्रबंधक की ओर से सडक़ सुरक्षा अभियान के तहत हेलमेट पहनाये गये। इस दौरान थाना प्रभारी तरुण भदौरिया, आदित्य पाल सिंह उर्फ सर्वेश प्रधान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *