छुट्टा मवेशी से टकराई बाइक,दो युवकों की मौत

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। बीघापुर कोतवाली क्षेत्र में देर रात पाली मार्ग पर गड़राही बाग के पास बाइक सवार दो युवक छुट्टा मवेशी से टकराकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीम के पेड़ से भीड़ गए। जिससे मौके पर दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बीघापुर के मोहल्ला आजादनगर निवासी रंजीत (30) वर्ष जो पड़ोसी गांव के साथी जगदेव (28) वर्ष दोनों देर शाम किसी काम से घाटमपुर बाजार गए थे। बीती रात में घर लौटते समय यह हादसा हुआ। परिजनों ने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिवारों में कोहराम मच गया। रंजीत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और उनका एक दो साल का बेटा भी है।
ग्रामीणों ने बताया कि पाली मार्ग पर छुट्टा मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या पर नियंत्रण की मांग की है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *