कायमगंज, समृद्धि न्यूज। जनपद बदायूं के थाना उसैत के गांव बुड्डा निवासी अब्दुल नवी (35) अपनी चाची किश्वरी को बाइक पर बैठाकर नगर से सटे गांव पितौरा निवासी अलीहसन के यहाँ सुन्नतों में शरीक होने आया था। जब वह वापस जा रहा था, तो परिजनों ने समझाया की शाम हो गयी है कल सुबह चले जाना, लेकिन वह नहीं माना और बाइक पर अपनी चाची को बैठाकर चल दिया। जैसे ही वह बाईपास रोड स्थित दुर्गा टाकीज के पास आया, वैसे ही टेंपो ने उसकी बाइक मे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों दूर जा गिरे। लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने बाइक चालक अब्दुल नवी को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिवार मे कोहराम मच गया। मृतक के 4 बच्चे हैं। 2 पुत्र व 2 पुत्रियां। मृतक की पत्नी की भी डेढ़ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। —————————
