
समधन, समृद्धि न्यूज़ । बाइक से घर वापस आते समय सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की देर शाम समधन के ग्राम रिहुआ निवासी रवि प्रताप उर्फ बंसीलाल (45) अपनी बाइक से घर आ रहें थे जैसे ही सिकंदरपुर के करमुल्लापुर ओवर ब्रिज के पास पहुंचे तभी अचानक किसी अज्ञात बहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे किसी की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एंबुलेंस द्वारा सरकारी अस्पताल भिजवाए गया जहां उसकी देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
मंगलवार को मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही गांव पहुंचा परिजनों सहित गांव में मातम सा छा गया।
