अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गयी। सूचन मिमलते ही परिजनों मे मचा कोहराम।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गाँव भटासा निवासी इन्द्रेश सक्सेना पुत्र बालकराम अपने मित्र सुमित को साथ लेकर बाइक द्वारा अपने मामा के यहाँ गाँव करौरी जिला बदायूं में . तेरहवीं की दावत खाने गया गये थे। वहाँ से वापस घर लौटते समय जैसे ही वह कम्पिल क्षेत्र के अन्तर्गत अटैना मार्ग पर पहुँचे, वैसे ही अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस ई0 एमटी अनुराग द्वारा कायमगंज नगर के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लेकर आये। जहां चिकित्सा प्रभारी डाक्टर विपिन कुमार ने इन्द्रेश सक्सेना को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाते ही मृतक की पत्नी सहित बच्चो का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *