सदर विधायक के घर से काम जा रहा था घर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विधायक के घर से काम कर घर जा रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, थाना शमशाबाद निवासी युवक जो सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के यहां काम करता था। काम कर युवक अपनी बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह रमापुर जसू के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार ईंट भरे ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं सूचना पर परिजन भी पहुंच गये और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
