टेंपो और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के गांव सुमितापुर निवासी शिवरतन सिंह पुत्र कप्तान सिंह उम्र लगभग 32 वर्ष खुदागंज पेट्रोल के पंप के पास आमने-सामने टेंपो तथा बाइक में भिड़ंत हो गई। जिसके चलते शिवरतन की मौके पर ही मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार शिवरतन सिंह अपनी ससुराल कन्नौज जनपद के तिर्वा थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर जा रहा था, तभी खुदागंज पेट्रोल पंप के पास खुदागंज से कमालगंज की ओर आ रहे टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे शिवरतन की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई तथा शिवरतन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवरतन की मां बीना देवी तथा पत्नी रानी का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवरतन सिंह के दो बच्चे हैं जिसमें एक लडक़ी जिसका नाम साईना है तथा एक लडक़ा जिसका नाम आर्य है। मृतक के पिता कप्तान सिंह ने पुलिस को घटना की तहरीर देकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *