सडक़ के किनारे लगे बोर्ड से टकराकर बाइक सवार घायल

शमशाबाद (सं.)। अनियंत्रित बाइक सवार सडक़ किनारे लगे बोर्ड से टकरा गया। जिससे चालक सहित दो लोग घायल हो गये। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य शमशाबाद में भर्ती कराया गया।
शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम दलेलगंज निवासी रामेश्वर सिंह जाटव अपने रिश्तेदार निवासी अलीगंज जनपद एटा के साथ गुरुवार को बाइक द्वारा रोशनाबाद गया था। जहां से वापस लौटते समय बाइक सवार पसियापुर के रास्ते गांव लौट रहा था। जब बाइक सवार पसियापुर के रास्ते मोड़ से गुजर रहा था, उसी दौरान फर्राटे से दौड़ रही बाइक अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे लगे बोर्ड से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार चालक सहित दो लोग घायल हो गए। चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को उठाया तथा सूचना परिवार के लोगों को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *