कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। उसे सीएचसी पहुंचाया गया।
जानकारी केे अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गॉँव अल्लाहपुर निवासी रिषीपाल उम्र 30 वर्षीय पुत्र अजयपाल बाइक द्वारा किसी काम से ढमढेरा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह न्यामतपुर ढिलावली के निकट पहुँचा, तभी अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को 108 एम्बुलेन्स द्वारा कायमगज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र में लाकर भर्ती कराया गया।
कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
