अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति ओवर ब्रिज से नीचे गिरकर घायल

दुर्घटना के बाद मौके से कार चालक कार सहित हुआ फरार, लोहिया मे भर्तीशमशाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास खंड शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम खगऊ निवासी सनी कुमार पत्नी नीलू के साथ बाइक द्वारा गुरुवार को कायमगंज दवा लेने जा रहा था। जिस वक्त बाइक सवार दंपति शक्रुल्लापुर ओवर ब्रिज के ऊपर से गुजर रहे थे, उसी दौरान कायमगंज से फर्रुखाबाद की ओर जा रही एक अनियंत्रित बोलेरो कार के चालक ने लापरवाही से चलाकर कट मार दिया। जिससे बाइक सवार बाइक से नियंत्रण खो बैठा और ओवर ब्रिज से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना पर जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक दुर्घटना को अंजाम देने वाला अज्ञात बुलेरो कार का चालक कार सहित मौके से फरार हो गया था। चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर तमाम लोगों को भीड़ उमडऩे लगी। भीड़ में कुछ लोगों ने पहचान के बाद बाइक सवार के परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तथा घायलों को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल ले गये। उधर नवाबगंज थाना पुलिस से जानकारी की गई तो पुलिस का कहना था दुर्घटना की सूचना दी गई थी। घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा गया है। तहरीर नहीं मिली, मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *