डम्पर की टक्कर से बाइक सवार पशु चिकित्सक की दर्दनाक मौत

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। थाना राजेपुर क्षेत्र में चाचूपुर तिराहा से आगे सोमवार को एक दर्दनाक सडक़ हादसे में मोटरसाइकिल सवार पशु चिकित्सक की मौत हो गई। शाहजहांपुर से फर्रुखाबाद की ओर जा रहे एक डम्फर ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को निजी वाहन द्वारा लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डम्पर संख्या आर.जे.११जीसी२२०४ को उसका चालक तेज व लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल में उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार पशु चिकित्सक आदेश कुमार पुत्र प्रेमपाल निवासी पिपरिया नगला, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहांपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को निजी वाहन द्वारा लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद डम्पर चालक वाहन को मौके पर छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। मृतक का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है। तहरीर प्राप्त होने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *