उन्नाव, समृद्धि न्यूज। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में सुबह बाइक सवार युवक मियागंज मंडी जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम नसरतपुर जंगलेमऊ निवासी गिरजेश कुमार शनिवार को अपनी बाइक से मियागंज मंडी जा रहे थे तभी आबा गोसा के आगे स्कूल के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गिरजेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे ।बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
