
कम्पिल, समृद्धि न्यूज। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही स्वजन बिलखने लगे।जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सिसैया नगला निवासी रामकिशन का २४ वर्षीय पुत्र ब्रजेश कुमार बुधवार दोपहर जैथरा स्थित बुआ के घर पिता रामकिशन को छोडक़र बाइक से घर वापस आ रहा था। कम्पिल रुदायन मार्ग पर गांव समाउद्दीनपुर के निकट सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे युवक उछलकर सडक़ पर गिर गया। ट्रैक्टर का पहिया युवक के पेट से निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। चालक ट्रैक्टर लेकर रुदायन की तरफ भाग गया। राहगीरों ने मामले की सूचना थाना पुलिस व स्वजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मौत की खबर मिलते ही स्वजन बिलखने लगे। मृतक की मां शकुंतला व पत्नी प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक ब्रजेश चार भाई आराम सिंह, शिवम व लुक्का भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस बाइक को थाने ले आयी। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया शव पीएम हेतु भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएग
