पत्नी को ससुराल छोडक़र वापस आते समय घटी घटना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पत्नी को ससुराल छोडक़र वापस घर आ रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार से डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने लोहिया रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया।जानकारी के अनुसार जनपद शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर के ग्राम पहाड़पुर निवासी 32 वर्षीय नन्हे कुशवाह शनिवार सुबह अपनी पत्नी मोनी को ग्राम मऊ शाहजहांपुर स्थित ससुराल बाइक से छोडऩे गया था। दोपहर के समय वापस घर लौटते समय थाना राजेपुर के डबरी मोड़ के आगे तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर उपनिरीक्षक राजीव कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गये और घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी राजेपुर पहुंचाया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने लोहिया रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके से डीसीएम व बाइक को कब्जे मेें ले लिया। सूचना पर मृतक के पिता रमेश, ससुर राम सैनी, पत्नी मोनी, मां रामरानी, पुत्री मीना आदि परिजन लोहिया पहुंच गये। जिनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही की।
