राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति जीत पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुधवार को त्रिपोलिया चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में हर्ष व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी छुड़ाई।
जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने सर्वसम्मति से देश के 15वें उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार घोषित किया था। संपन्न हुए चुनाव में एनडीए उम्मीदवार को 452 मत के साथ देश का उपराष्ट्रपति चुनाव गया है। एनडीए उम्मीदवार की जीत ने साबित कर दिया कि विपक्ष का इंडिया गठबंधन पूर्ण रूप से बिखर गया है। भूदेव सिंह राजपूत ने बताया कि देश में राष्ट्रवादी विचारधारा की विजय हुई है। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने पूर्व में कई पदों पर रहते हुए राजनीतिक क्षेत्र में सेवा और समर्पण का योगदान दिया है। इस अवसर पर डीएस राठौर, हिमांशु गुप्ता, चित्रा अग्निहोत्री, संजीव गुप्ता, राहुल राजपूत, रामनरेश गौतम, शरद श्रीवास्तव, राजकुमार वर्मा, शिवम मिश्रा, अमन अवस्थी, मयंक बुंदेला, विकास पांडे, अंकित गुप्ता, गौतम दुबे, कृष्ण मुरारी राजपूत, मीरा सिंह, श्वेता दुबे, मदीना बेगम, बबिता पाठक, अर्चना वर्मा, अनिल श्रीवास्तव, सत्यम कटियार, धर्मेंद्र राजपूत, अभिषेक बाथम, अभिषेक बाजपेई, अंकित तिवारी, विनोद अग्निहोत्री, शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *