फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शक्ति सैनिक इंटर कालेज मौधा में सम्पन्न हुआ। 51 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महिला आयोग की पूर्व सदस्य अर्चना राठौर व प्रबंधक पीयूष राठौर ने किया। प्रतिभागी टीम अंडर-19, अंडर-17, अंडर-14 के विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया। अंडर-19 बालक वर्ग के विजेता महावीर इंटर कालेज नगला खैरबंद रहा। उपविजेता शक्ति सैनिक इंटर कालेज मौधा रहा। अंडर-17 चौधरी गजराज इंटर कालेज टिलिया विजेता व उपविजेता केवी इंटर कालेज शमशाबाद रहा। अंडर-14 विजेता में चौधरी गजराज सिंह इंटर कालेज टिलिया व उपविजेता शक्ति सैनिक कालेज रहा। बालिका वर्ग अंडर-19 में राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ विजेता व उपविजेता स्वामी रामानंद बालक इंटर कालेज रहा। अंडर-17 दयानंद इंटर कालेज विजेता व उपविजेता महावीर इंटर कालेज नगला खैरबंद रहा। निर्णायक मण्डल में अनुराग पटेल, सुब्रत शाक्य, इनजाद अहमद सिद्दीकी, देवेन्द्र कुमार, राहुल यादव, अभिषेक अवस्थी, सुनील कुमार, केशव गंगवार, तुषार चौधरी, चंदन कुमार आदि ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गजेन्द्र सिंह पाल ने की। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवेश रत्न शाक्य ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। लेखा विभाग के अवनीश कुमार, प्रदीप यादव, आकाश कुशवाहा, संदीप कुमार गौतम के अलावा दिग्विजय सिंह यादव, जितेन्द्र सिंह पाल, ज्ञानेन्द्र सिंह, राजेश सिंह राठौर, जितेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, मनोज कुमार ने व्यवस्था देखी। कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य कणवेन्द्र सिंह ने विजेता खिलाडिय़ों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-19 में महावीर इं0का0 रहा विजेता
