बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर भाजपा नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 68वें परिनिर्वाण दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में अंबेडकर मूर्ति तिराहा फतेहगढ़ पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सभी ने एक साथ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने कहा कि डा0 भीमराव अम्बेडकर संविधान के रचयिता थे। उनके द्वारा बनाये गये संविधान से देश चल रहा है। हम उनके परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें नमन करते है। जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिला उपाध्यक्ष अश्नील दिवाकर ने प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि बाबा साहब के बताये हुए मार्ग पर चले। फतेहगढ़ मण्डल अध्यक्ष रामवीर चौहान ने विचार रखे। इस मौके पर शिवम दुबे, सुनील गुप्ता, राजेन्द्र दिवाकर, हरीश दिवाकर, विनीत गुप्ता, रामभरोसे चक, आसिफ मंसूरी, कृष्ण मुरारी राजपूत आदि भाजपा नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *